फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम हेतु नाइट ब्लड सर्वे का शुभारंभ

पथरदेवा ब्लॉक के बंजरिया व गरीब पट्टी में 178 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के उद्देश्य से पथरदेवा ब्लॉक में प्री-टास्क नाइट ब्लड सर्वे (प्री-टास सर्वे) का शुभारंभ किया गया। इस सर्वे के अंतर्गत बुधवार की रात बंजरिया व गरीब पट्टी गांवों में 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के रक्त के नमूने लिए गए।

शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बंजरिया में 93 तथा गरीब पट्टी में 85 लोगों के रक्त के नमूने एकत्र किए गए। शिविर का संचालन पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों, सीएचओ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वालेंटियरों के सहयोग से किया गया।

सीएचओ अजय शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात के समय रक्त में सक्रिय होते हैं, इसलिए नमूने रात 10 बजे के बाद लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे के परिणामों के आधार पर जिन क्षेत्रों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से अधिक पाई जाएगी, वहां दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। जिनके नमूनों में माइक्रोफाइलेरिया की पुष्टि होगी, उन्हें तुरंत फाइलेरिया रोधी दवा दी जाएगी।

शिविर में एलटी मुकेश कनोजिया, आशा ज्ञान्ति देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गमलावती, फाइलेरिया मरीज अम्बिका प्रसाद व हशमुद्दीन खान, बेसिक हेल्थ वर्कर कादिर, ज्ञानेंद्र, राकेश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया की रोकथाम व नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

9 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago