खबर ऑन द स्पॉट:हाल हकीकत आंखों देखी आपूर्ति कार्यालय भाटपार रानी

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
खबर ऑन द स्पॉट आंखों देखी के तहत एक पत्रकार टीम के द्वारा समय 1,15 pm पर जब आपूर्ति कार्यालय भाटपार रानी का हाल जानना चाहा गया, तब वहां आपूर्ति कार्यालय में लगे ताले। इस कार्यालय के बे–फरमानी एवं मनमानी कार्यशैली को बयां करते मिले।
समाचार के मुताबिक जब यह देखकर चकित पत्रकार के द्वारा राज्य एवं केन्द्र की सत्ता पर काबिज डबल इंजन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अनेक जन कल्याण कारी योजनाओं को ले कर जनता के बीच जा रहे नेताओं व कार्यक्रमों के बारे में जनता से सवाल किया तो लोग विभाग का पोल खोलते रह गए।
यह हाल देवरिया जिले में भाटपार रानी तहसील स्थित भाटपार रानी कस्बे में मौजूद आपूर्ति विभाग के कार्यालय का देखने को मिला है, जहां शुक्रवार 19/01/024 को समय दिन के 1,15pm बजे पत्रकार के टीम द्वारा केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन सरकार के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं के बीच आपूर्ति कार्यालय का हाल हकीकत जानने/देखने को उधर का रुख किया तब यहां पर दूर इलाके से तमाम पीड़ित पात्र फरियादी अपनी अपनी समस्या लिए, इस कड़ाके की ठंड में कर्मचारी/अधिकारी के आने के इंतजार में खड़े मिले। यहां ताला लगा देख भौंचक पत्रकारों को यहां आए पीड़ित अपनी अपनी फरियाद लिए बेबस लाचार हाल में इस कड़ाके की ठंड में कहां जाएं किससे मिलें इसी पशो–पेश में में इंतजार करते मिले। जो लाचार दिखे जिनमें
ग्राम पंचायत टिकम पार पिंटू तिवारी, रामेश्वर तिवारी टीकम पार , जिनका नाम कटा था उसे चढ़वाने हेतु आए थे वे मिले और टीकम पार से इस कड़ाके की ठंड में आए इन लोगों से जब सरकार के जनता के बीच जा कर सत्ता जनता के द्वार जैसे उपरोक्त स्कीमों की जानकारी दी गई तो उनके द्वारा इसकी कलई खोलते हुए बताया गया कि, आज कई दिन से दौड़ रहे हैं हमें अक्सर ताला बन्द ही मिला है।
कभी मिल गए तो भी टाल मटोल कर कार्य करने की बजाए टरकाने की ही कोशिश की जाति है।
यहां सरकार के सारे दावे व जनता के बीच आए दिन हो रहे कार्यक्रमों की कलई खुल कर सामने आ गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

4 minutes ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

2 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

4 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

4 hours ago