महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे के बाद एक किराने की दुकान में आग लग गयी। देखते-देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया जिससे दुकान में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया l प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मपुर निवासी दीपचंद जायसवाल धर्मपुर चौराहे के गोरखपुर रोड पर एक किराने की दुकान चलाते हैं हर रोज की भांति शुक्रवार की रात में वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात्रि 2:00 के करीब भिटौली थाने के दो पुलिसकर्मी जो चौराहे पर गश्त में थे दुकान से आग की लपट और धुआ निकलता हुआ देख शोर मचाए व दुकानदारों को सूचित किया शोर शराबा सुनकर चौराहे के लोग इकट्ठा हो गए तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी दमकल कर्मी भी जब तक पहुंचते तब तक दुकान में रखा हुआ सारा सामान व दुकान के पीछे गोदाम में भी रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । दुकान के मालिक दीपचंद के अनुसार 20 से 25 लख रुपए का नुकसान हुआ है।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…