प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाया लापरवाही आरोप

तुलसीपुर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रसव के दौरान रिश्वत की मांग पूरी ना होने पर डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत को लेकर दर-दर भटक रहे हैं दंपति। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में प्रसव के दौरान रिश्वत ना मिलने से डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान बच्चे की मौत को लेकर पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व जिला अधिकारी को शिकायत की परंतु कोई कार्यवाही नहीं होने से पीड़ित ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, महिला आयोग ,सहित तमाम जगह पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की शिकायत पत्र की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को दिया जिस संबंध में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह ने पीड़ित को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कार्यालय बुलाया पीड़ित रक्षा राम अपनी पत्नी व बहन के साथ पहुंचकर बयान में कहा अपने नवजात बच्चे की मौत के न्याय के लिए मैं और मेरा परिवार जगह-जगह ठोकर खा रहा है परंतु जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई ना करके हमारे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है बीते 2 सितंबर को हम रिश्वत की मांग नहीं पूरा कर पाए जिससे नाराज डॉक्टरों ने जानबूझकर लापरवाही करके मेरे बच्चे को मार दिया और किसी से कहने पर शासन द्वारा मिलने वाली मदद को ना देने का धमकी भी दिया अधीक्षक द्वारा कहा गया कि अपने बच्चे की मौत के बारे में किसी से कहने पर गंभीर परिणाम होगा इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया पीड़ित का बयान दर्ज कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है निर्देश मिलने पर कार्यवाही की जाएगी वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने कहा मैं अभी व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त हूं ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ बनाम ‘अराजकता हटाओ’, दिल्ली में आमने-सामने INDIA और भाजपा

फोटो X राहुल-अखिलेश से तेजस्वी तक एक मंच पर, SIR और CEC के मुद्दे पर…

58 minutes ago

जेल से रिहाई के कुछ घंटे बाद ही आजम खान गिरफ्तार, रातभर ED ने की पूछताछ

सुबह गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेशी, सुरक्षा में तैनात रहे पुलिस और अर्धसैनिक…

2 hours ago

25 हजार का इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में बंधी मिली गाय

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गौकशी के लिए गोवंश की तस्करी के मामले में मेरठ…

3 hours ago

आसमान में उड़ान भरने को तैयार कैनसैट!

एक साथ 4 सैटेलाइट का ड्रोन से होगा लॉन्च, IN-SPACe चेयरमैन पवन गोयनका की मौजूदगी…

3 hours ago

राहुल गांधी से अखिलेश यादव तक एक मंच पर! SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर INDIA गठबंधन की हुंकार

फोटो X INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गरमाई…

3 hours ago

कपड़े महंगे हों या सस्ते, ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक; जानें स्मार्ट फैशन टिप्स

गलत नेकलाइन से लेकर कपड़ों के रंग तक, महिलाएं न करें ये 4 फैशन मिस्टेक्स;…

5 hours ago