नव वर्षीय अथर्व ने रखा माता के नव दिनों का उपवास

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 15 अक्टूबर से ही हो चुका है और 24 अक्टूबर तक चलने वाले माता के नवरात्र व्रत का उपवास नगर पंचायत नौतनवा कस्बा वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर के नव वर्षीय अथर्व
मोदनवाल ने 9 दिन उपवास व्रत रखकर एक मिसाल कायम कर दी है। सभी सनातन प्रेमियों को माता की व्रत पूजा करने का संदेश दिया है। राष्ट्र की परम्परा टीम से
बातचीत के दौरान अथर्व मोदनवाल ने बताया कि वह नौतनवां बाईपास स्थित ए बी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा तीन के छात्र हैं जो अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ने के साथ ही धार्मिक आस्था में विश्वास रखते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म हिंदू धर्म का एक संप्रदाय है जिसका उपयोग हिंदू धर्म के साथ खासकर भारतीय संस्कृति में किया जाता है।
बताते चलें कि अथर्व मोदनवाल के पिता एक व्यापारी है और राजनीति से जुड़े हुए हैं अथर्व की शिक्षा दीक्षा प्रारंभ से ही अंग्रेजी मीडियम से ही हुई लेकिन पारिवारिक संस्कार ने उन्हें धार्मिक भावनाओं से जोड़ रखा है जिसका परिणाम है कि आज वह माता दुर्गा की उपासना के साथ सभी सनातनी प्रेमियों को ईश्वर में आस्था और विश्वास रखने की अपील करते हैं उन्होंने कहा कि मां सबकी मुरादे पूरी करती हैं। इस व्रत को करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इसे सभी सनातन प्रेमियों को करनी चाहिए।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago