सिसवा महोत्सव में शानदार प्रस्तुतियों से नव वर्ष का आगाज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नव वर्ष का स्वागत सिसवा विकास समिति द्वारा सिसवा महोत्सव का आयोजन कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किया गया। महोत्सव में नगर के विभिन्न विद्यालयों की प्रतिभाओं ने लोकनृत्य, फोल्क सांग आदि पर जमकर तालियां बटोरी। स्थानीय नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार को 14 वां सिसवा महोत्सव का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व फीता काट कर किया। इसके उपरांत आरपी आइसी स्कूल, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मलवरी कॉन्वेंट स्कूल, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, किसान आदर्श इंटर कॉलेज बेलवा, कलाकृति इंस्टिट्यूट,मरियम गर्ल्स कॉलेज, रामकिशन मेमोरियल स्कूल, सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्कूल सहित नगर के अन्य शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोक कलाओं को मंच पर प्रदर्शित किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण, नन्हे बच्चों द्वारा पिता प्रेम के साथ ही धार्मिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। महानायक अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिन्होंने अमिताभ बच्चन की आवाज एवं अंदाज में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर व मिमिक्री कलाकार अमर राज सक्सेना व मिस कानपुर कनक शर्मा ने मंच का संचालन संयुक्त रूप से किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल,
अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, मनोज केशरी एनबी पाल, अमित अंजन, शुभ्रा सिंह जायसवाल, ममता जायसवाल, अवधेश चौबे, गोविंद सोनी, विवेक चौरसिया,
रणधीर सिंह ,राममिलन गुप्ता,मेहताब, संजय जायसवाल ,दीपक सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

वर्षों से जमे फॉरेस्टर गार्ड और बाबूओं पर सवाल, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग महराजगंज में ट्रांसफर नीति की खुलेआम अनदेखी महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव…

10 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान भू-राजनीतिक साझेदारी

गोंदिया-वैश्विक स्तरपर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के बीच दिनांक…

3 hours ago

“समय की सांझ में बुझते दीप: 20 नवंबर को विदा हुए महान व्यक्तित्वों का स्मरण”

भारत का इतिहास केवल वीरगाथाओं, उपलब्धियों और महत्त्वपूर्ण घटनाओं से ही नहीं बनता, बल्कि उन…

4 hours ago