नवागत थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नवाबगंज थाने में नवांगतुक थाना प्रभारी निरीक्षक के रूप में मिथिलेश कुमार राय ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व मिथिलेश कुमार राय थाना हुजूर पुर से स्थानांतरित हो कर आये हैं यहाँ पर तैनात थाना प्रभारी राम समुझ प्रभाकर का साईबर सेल बहराइच के लिए स्थानांतरण हुआ है lथाना प्रभारी के रूप में योगदान करते हुए मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना, सीमा वरती क्षेत्र होने के कारण तस्करो पर पैनी नजर रखना व अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएगें। अच्छे लोगों का सम्मान करना व अशांति फैलाने वालों लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है। गरीब असहाय लोगों को न्याय दिलाना साशन के आदेशों का पालन करना नशा मुक्त समाज के लिए मैं हमेशा तत्पर हैl नए प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त कि है।पदभार ग्रहण करने के बाद अपने सहयोगियों से थाना क्षेत्र में पूर्णरूप से कानून-व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ़ सख्ती बरतने की बात कहीं है।

rkpshomnath

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago