100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 3 गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब बनाने के मामलों में तीन आरोपियों को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी के तहत पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान भारत नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 656/1 के पास 100 लीटर अपमिश्रित देशी कच्ची शराब, एक किलो 500 ग्राम यूरिया व 750 ग्राम नौसादर के साथ अभियुक्तगण दिनेश गौतम पुत्र मोल्हे, गौतम, विद्याराम पुत्र पल्ली, लखन पासी पुत्र जगन्नाथ पासी निवासीगण अंटहवा थाना रुपईडीहा को कब्जे में लेकर उक्त सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अपराध संख्या 40/2023 धारा 6 उत्तर प्रदेश शुल्क आबकारी अधिनियम व 272 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

53 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago