एमआईडीसी पुलिस थाने में अत्याधुनिक तर्ज पर में नए कमरों का निर्माण होगा- मुरजी पटेल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कानून व्यवस्था को चुस्त’ चौकस बनाने के लिए पुलिस स्टेशनों को अत्याधुनिक तर्ज पर बनाना होगा। पुलिस चौबीसों घंटे नागरिकों की सेवा में उपलब्ध रहते हुए अपना कर्तव्य निभाती है। इसके लिए आवश्यक है कि पुलिस स्टेशन अच्छी तरह से सुसज्जित हों, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके काम में कोई बाधा न आए और नागरिकों को बेहतर सेवा मिले’; उक्त बातें अंधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी पटेल ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में अत्याधुनिक आरामदायक नए कमरों के निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘हमने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में को अधिक व्यवस्थित और आरामदायक बनाने के लिए नए कमरों का निर्माण कार्य शुरू किया है। एक आधुनिक और सुव्यवस्थित पुलिस स्टेशन का मतलब है – पुलिस के लिए बेहतर कार्यस्थल और नागरिकों के लिए तीव्र एवं अधिक पारदर्शी सेवाएं। यह सिर्फ इमारत में बदलाव नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक ठोस कदम है’। इस अवसर पर जोन १० के पुलिस उपायुक्त, अंधेरी विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त और एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे। विधायक मुरजी पटेल ने कहा कि ‘यह महायुति राज्य सरकार की १०० दिवसीय कार्ययोजना का एक चरण है। यह सुरक्षित, व्यवस्थित और सक्षम प्रशासन की दिशा में हमारा एक और कदम है’।

Karan Pandey

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

4 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

13 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

14 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

14 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

14 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

14 hours ago