ब्राह्मण समाज पर हमलों और महिला उत्पीड़न पर जताई चिंता, जल्द प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) राजधानी लखनऊ स्थित बालाजी गेस्ट हाउस (लोक भवन के निकट) में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की अहम बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान संगठन की 2025 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सत्य प्रकाश पांडेय को महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पं. राघव मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा आनंद द्विवेदी को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडेय ने ब्राह्मण समाज पर हो रहे हमलों और सुनियोजित हत्याओं पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा, गाय और ब्राह्मण के अपमान को महासंघ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो महासंघ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. राघव मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न को नजरअंदाज करती रही, तो यह समाज सत्ता परिवर्तन की दिशा में निर्णायक कदम उठाने को विवश होगा। महासचिव आनंद द्विवेदी ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि पुलिस तंत्र पूरी तरह से विफल हो गया है।
महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण पांडेय ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अब महिला शक्ति चुप नहीं बैठेगी, और निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार है।
बैठक में महासंघ की 2025 की विस्तृत कार्यकारिणी भी घोषित की गई:
मूलचंद चौहान – राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानव सेवा प्रकल्प
अशोक चौधरी – प्रदेश अध्यक्ष
नर्वदेश्वर तिवारी – राष्ट्रीय संगठन मंत्री
हरिवंश यादव – उपाध्यक्ष, मानव सेवा प्रकल्प
मनीष चतुर्वेदी – परशुराम सेना, प्रदेश अध्यक्ष
महेन्द्र तिवारी – राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश वर्मा ने किया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि अब ब्राह्मण समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा जाएगा।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…