नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा पदभार किए ग्रहण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) 2011 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक मीणा ट्रेजरी पहुंच कर पदभार ग्रहण किए। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं परियोजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराया जाएगा तथा नवसृजित परियोजनाओं के लिए जमीनों को उपलब्ध करा कर उसे भी पूर्ण कराया जाएगा। जनपद के कार्यालयो में पहुंचने वाले हर फरियादी को न्याय संगत न्याय दिलाने का काम किया जायेगा, न्यायालयो में लम्बित वादों का निस्तारण अधिवक्ताओं से सामंजस्य बैठाकर निस्तारित करने का काम किया जायेगा। मुख्यमंत्री पोर्टल पर आए हुए प्रार्थना पत्र को समयबद्ध तरीके से निस्तारित कर न्याय संगत न्याय फरियादियों को देने का काम किया जायेगा। बीटेक दीपक मीणा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय समय से पहुंचने वाले अधिकारियों में जाने जाते है, 15 जुलाई 1986 को जन्मे दीपक मेरठ सिद्धार्थनगर श्रावस्ती गाजियाबाद के जिलाधिकारी रह चुके है इसके पहले आगरा सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ में अपने पदों का निर्वहन कर चुके
दीपक मीणा आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हैं उन्होंने यहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह टाटा स्टील में नौकरी करने लगे थे इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2010 की यूपीएससी परीक्षा में आईएएस के लिए चुन लिए गए, फिर उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई मसूरी में उनकी ट्रेनिंग मई 2012 तक चली और उसके बाद उन्हें यूपी कैडर अलॉट किया गया। उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में हुई आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे। मीणा को जनवरी 2025 मे गाजियाबाद के डीएम का पदभार संभाला था, जो बुधवार को जिलाधिकारी गोरखपुर का पदभार ग्रहण किए।

Editor CP pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

6 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

7 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

9 hours ago