नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने संभाला कार्यभार

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।ब्लॉक संसाधन केंद्र उतरौला पर बुधवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उतरौला के पूर्व बीईओ सतीश कुमार ने नवागत बीईओ सुनीता वर्मा को बुके व प्रतीक चिन्ह देखकर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण के बाद नवजात बीईओ ने विभागीय सूचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथी बीआरसी पर चल रहे चार दिवसीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों में बच्चों को बेहतर पठन पाठन के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रेरणा लक्ष्य, आपरेशन कायाकल्प, डीवीटी, बच्चों का आधार वेरिफिकेशन, निपुण भारत आदि लक्ष्यों को ईमानदारी पूर्वक पूरा करें। कहा कि अब टेक्नोलॉजी का जमाना है सभी चीजें आनलाइन होती जा रही है। शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलतापूर्वक किया जाए, कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाय। इसके लिए हम सभी को मिलजुलकर आपसी सहयोग द्वारा इन योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना है। कहा कि अगर कोई समस्या आ रही है तो उसका निस्तारण अवश्य ही किया जायेगा। इसके पूर्व नवागत बीईओ का कार्यालय सहायक अमित श्रीवास्तव, अमरनाथ, संतोष, अतुल, एआरपी विजय यादव, विक्रम सिंह, कृष्ण कुमार, अनवार अहमद सहित अन्य शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

4 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

4 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

7 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago