नहीं थम रहा है जिले में लगातार मिल रहे अज्ञात शव के मिलने का सिलसिला: हत्यारे बेखौफ

भाटपाररानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )
देवरिया जिले में आने वाले गोरखपुर छपरा रेल खण्ड पर जगह जगह भिन्न भिन्न क्षेत्र में निरंतर रेल पटरियों के किनारे करीब पांच माह में आधे दर्जन से अधिक की संख्या में शव मिल चुके हैं जिनकी संख्या दर्जनों तक हो सकती है।
इसी कड़ी में ही 20 मार्च को दिन के समय भाटपार रानी रेलवे स्टेशन से पूरब सोहनपार ढाले के करीब रेल पटरी के किनारे पर एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है जिसे अज्ञात में दर्ज कर भटनी रेल पुलिस के द्वारा आवश्यक एवं जरूरी कार्यवाही की जा रही है।
इन विभिन्न जगहों से अज्ञात मिलने वाले शव को बरामद कर पुलिस पीएम की कार्यवाही कर अपना इति श्री कर लेती है।वहीं यह सिलसिला अभी तक अनवरत जारी है जो कि थमने के नाम नहीं ले रही हैं।
बताते चलें कि बिहार के सिवान जिले के अंतर्गत मैरवा, सहित ही उत्तर प्रदेश के अंतर्गत बनकटा, गौरी बजार, तथा भटनी वाराणसी रेल खण्ड के सलेमपुर जंक्शन पर अभी तक जगह जगह शव मिल चुका है जो की थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं अगर इसके उलट दूसरे पहलू को देखें तो देवरिया जिले के अंतर्गत जिले में ही बनकटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहनपुर बजार से पश्चिम में विगत करीब 6 माह पूर्व एक अज्ञात शव मिला था जिसका पहचान नहीं हो सका था जबकि जिले के ही लार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिली थी ।वहीं इन सब घटनाओं को ले कर सीमा क्षेत्र के आम जन मानस में तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
बात करें तो आज रेल पटरी के किनारे मिले अज्ञात करीब 22 वर्षीय युवक को सिर में गम्भीर चोट दिख रहा है जिससे आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि कहीं से ला कर तो वहां नही रक्खा गया है। बड़ा सवाल है क्या इस घटना का खुलासा हो पाएगा या फिर एक और युवक के परिजन को नहीं पता चल सकेगा कि उसका लाल अब इस दुनिया में नहीं रहा….????

rkp@newsdesk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago