नेत्री हत्याकांड: सपा महासचिव राम अचल राजभर मिले पीड़ित परिवार से, 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग किया

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा निवासी सुभासपा महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की हत्या कर दी गई थी। सोमवार को स्व. नंदनी राजभर का अंतिम संस्कार किया गया।
घटना की सूचना पर विपक्षी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक राम अचल राजभर, संत कबीर नगर पहुंचे और पूर्व विधायक जय चौबे, सपा नेता रामदरस यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, आलोक यादव सोनू, राहुल यादव बादल, शैलेंद्र यादव के साथ जैसे ही सोनी होटल के पास पहुंचे। उन्हे पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोक लिया। जिससे सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोक होने लगी।
नेत्री के दाह संस्कार के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को घटना स्थल पर जाने की अनुमति दी।
पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रामअचल राजभर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान पीड़ित परिवार को प्रतिनिधीमंडल ने 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए आगे भी हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। इसके साथ ही रामअचल राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

48 minutes ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

2 hours ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

3 hours ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

3 hours ago