देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करके उनको याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की स्वतंत्रता के लिये कई कठिनाइयों का सामना करते हुए आजाद हिंद फौज और भारत की पहली स्वदेशी सरकार आजाद हिंद सरकार की स्थापना करके 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिया था और सरकार के अपने डाक टिकट और मुद्रा को जारी करने के साथ जनता की सेवा के लिये गुप्त खुफिया सेवा भी शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नही होगा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अविभाजित भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी के लिये नेताजी सुभाष चंद्रबोस द्वारा किये गए योगदान को भुलाया नही जा सकता, उनके बलिदान को यह देश युगों-युगों तक याद रखेगा।आजाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी के नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा ने युवाओं को स्वाधीनता के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा महामन्त्री सीमा जायसवाल, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण मिश्र, नगर महामन्त्री भाजपा दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, सौम्य वत्सल मिश्रा,अरविंद,राजेश सिंह,सूरज,दीपू आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…