नेपाली शराब की बिक्री जोरों पर

नेपाली शराब की बिक्री करने वालो के ठिकानों पर झोले में रखकर महिलाएं हर रोज पहुंचा रही हैं नेपाली शराब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल की सबसे संवेदनशील सीमा सोनौली के रास्ते इन दिनों नेपाली शराब महिला कैरियर के माध्यम से नौतनवां कस्बे में पहुंच रहा है। शराब के अवैध कारोबारी शराब को खुले आम बेच रहे हैं। नगर में शाम होते ही नेपाली शराब की बिक्री जोरों पर चलने लगता है। वही शराब का सेवन करने वालों का चहल-कदमी भी वार्डों में तेज हो जाता है। देर रात तक शराबियों का उत्पात और आना-जाना लगा रहता है। देशी शराब की तुलना में नेपाली शराब की कीमत कम होने से शराब के शौकीन नेपाली शराब का सेवन ज्यादा करते हैं जिससे करण भारतीय राजस्व की जमकर क्षति भी हो रही है। सूत्र के अनुसार नेपाली शराब कारोबारी पुलिसिया साठ-गांठ से नेपाली शराब को आसानी से सरहद पार कर लाते हैं और सीमा पर खड़े जवानों को इसकी भनक तक नहीं लग पाती। कस्बे के खनुआं चौराहा, गांधी चौक, पहाड़ी मोहल्ला, छपवा, भुण्डी सहित विभिन्न जगहों पर बड़े पैमाने पर नेपाली शराब की बिक्री होते देखा जा सकता है। यह शराब नेपाल के त्रिलोकपुर, बेलहिया आदि क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में लाई जाती है। सूत्र यह भी बताते हैं कि एक महिला नेपाली शराब को झोले में भरकर टैम्पू के माध्यम से प्रतिदिन शराब बिक्री करने वालों के ठिकानों तक खुलेआम दिन भर नेपाली शराब पहुंचाती रहती है। शराब कारोबारियों पर प्रशासन द्वारा कई बार कार्यवाही भी हो चुकी है, आए दिन सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर नेपाली शराब की बरामदगी भी किया जा रहा है। जो पुष्टी के लिए काफी है।भारतीय क्षेत्रों में नेपाली शराब का चल रहा यह कारोबार कोई नया नहीं है। यह गोरखधंधा आबकारी विभाग व पुलिसिया साठ-गांठ से कई वर्षों से फल-फूल रहा है। ऐसा नहीं है कि हो रहे इस अवैध शराब कारोबार की भनक स्थानीय प्रशासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं है, लेकिन उनकी मौन सहमति से यह स्पष्ट हो रहा है कि कहीं न कहीं जिम्मेदारों की सांठ-गांठ है। तभी तो यह कारोबार दिन-रात चल रहा है। इस सन्दर्भ में जानकारी हेतु प्रभारी निरीक्षक नौतनवा धर्मेंद्र कुमार सिंह के मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया गया परन्तु उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Karan Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

4 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

4 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

5 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

5 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

6 hours ago