नेपाल पुलिस ने तीन नेपाली तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्र नेपाल जिला बांके पुलिस ने दो नेपाली तस्करों को 116 ग्राम स्मैक के साथ उस समय चपरगौडी़ नामक स्थान पर गिरफ्तार कर लिया जब यह लोग एक बाइक से पश्चिम की ओर जा रहे थे। पकड़े गए नेपाली तस्करों की पहचान विशाल सिंह ठाकुरी निवासी बढियाताल गांव पालिका वार्ड नंबर 7 जिला बर्दिया व निर्जन ढकाल निवासी कोहलपुर वार्ड नंबर 11 जिला बांके के रूप में हुई है। यह दोनों नेपाली युवक अपाची बाइक नंबर भे0 13 प 273 से आ रहे थे। दोनों की तलाशी लेने पर 9800 नेपाली रुपया नगद,3 मोबाइल व एक बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि यह लोग उक्त स्मैक भारतीय क्षेत्र बलई गांव से लेकर आए थे। जिसमें विक्रम सिंह ठाकुर निवासी बढ़ियाताल गांव पालिका वार्ड नंबर 7 जिला बर्दिया ने उनकी मदद की थी। पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर विक्रम सिंह ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों युवकों व सामान को अनुसंधान के लिए जिला पुलिस कार्यालय बांके नेपालगंज को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां पूछताछ की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

गोरखपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक मंथन…

29 minutes ago

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य पारदर्शिता, एआई लेबलिंग से बदलेगा सोशल मीडिया

भारत में एआई और डीपफेक पर सख्ती: सोशल मीडिया के लिए 3 घंटे का अल्टीमेटम,…

1 hour ago

एआई युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर प्रशासन सतर्क

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एआई के प्रति जागरूक रहने का…

1 hour ago

फेयर इलेक्शन की तैयारी: आयोग ने कसी ट्रांसफर नीति की लगाम

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: इलेक्शन कमीशन ने किया सिस्टम री-सेट, अफसरों की कंफर्ट…

1 hour ago

33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा…

2 hours ago

बौद्ध दर्शन और संस्कृति को जोड़ता पालि साहित्य

अद्वितीय है भारतीय ज्ञान परंपरा में पालि साहित्य का योगदान, गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी…

2 hours ago