राजकीय बाल गृह देवरिया में आवासित बच्चों के समग्र विकास हेतु निरीक्षण कर हुयी आवश्यक बैठक

दिये गये आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान मे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के अध्यक्षता में राजकीय बाल गृह देवरिया में आवासित बच्चों के समग्र विकास हेतु, निरीक्षण कर बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में जनपद न्यायाधीश देवरिया के द्वारा गठित जनपद स्तरीय समिति के द्वारा राजकीय बाल गृह में योगा, क्रीडा,रंगमंच, चित्रकारी, बागवानी, संगीत, व्यवसायिक कार्यक्रम, सुरक्षा, आहार, स्वास्थ्य, इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। समिति के द्वारा राजकीय बाल गृह के अध्ययन कक्ष, शयन कक्ष, भोजनालय, विश्राम कक्ष, प्रसाधन गृह, का निरीक्षण कर साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया अशोक कुमार दूबें ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा बालगृह में आवासित बच्चों के समग्र विकास हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने संस्था के सुरक्षा व्यवस्था व रंगमंच के माध्यम से बच्चों के अन्दर आत्मविश्वास उत्पन्न करने, चित्रकला के द्वारा बच्चो के अन्दर रचनात्मक व क्रियात्मक विकास करने, हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वयन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार के द्वारा बच्चो हेतु पौष्टिक भोजन, बिस्तर, वस्त्र तथा मूल-भूत आवश्यकताओं की उपलब्धता का आकलन किया गया। उन्होने कौशल विकास योजना के माध्यम से बच्चो के अन्दर रोजगारपरक कौशल विकसित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। अपर सिविल जज (जू0डी0) सिद्दी जय प्रकाश के द्वारा बच्चों के अन्दर मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु योगा एवं ध्यान की शिक्षा निरन्तर देने हेतु निर्देशित किया गया। अपर सिविल जज (जू0डी0) विकास वर्मा के द्वारा बच्चों के स्वास्थ हेतु निरन्तर परीक्षण कर उनमें उत्पन्न शारीरिक विकारों को दूर करने के लिए निदेशित किया गया । समाजिक कार्यकर्ता विजय जुआठा के द्वारा बच्चों के सर्वोत्तम हित का ध्यान रखतें हुये उनके परिवारों का खोजकर उन्हे परिवार में पुर्नवासित कराने हेतु संकल्प लिया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबे, मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार , अपर सिविल जज (जू0डी0) सिद्दी जय प्रकाश,अपर सिविल जज (जू0डी0) विकास वर्मा, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर, बाल संरक्षण अधिकारी , जय प्रकाश तिवारी, गिरिजेश राव राठौर प्रशासनिक अधिकारी देवरिया, सामाजिक कार्यकर्ता विजय जुआठा, प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह सावित्री देवी तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

3 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

3 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

4 hours ago