उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनधि मंडल की आवश्यक बैठक सम्पन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल देवरिया की आवश्यक बैठक नगर पालिका परिषद देवरिया मे संपन्न हुई । इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष – मंटू बाबू जायसवाल रहे।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल और संचालन जिला महासचिव श्रषिकेश जायसवाल ने किया।
बैठक मे सर्व प्रथम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल देवरिया के जिला कमेटी के बृहद विस्तार पर चर्चा की गयी, साथ ही जिला स्तरीय विस्तार के क्रम मे भटनी बाजार के लिए विजय गुप्ता को ( संरक्षक) , राजकुमार वर्मा को( नगर अध्यक्ष) ,सुनील यादव को ( जिला उपाध्यक्ष),विवेक गुप्ता को ( नगर महामंत्री),अशोक भगत को (नगर कोषाध्यक्ष) व मनोज वर्मा को ( नगर मंत्री) चुना गया,साथ ही गौरीबाजार के लिए पशुपतिनाथ शर्मा उर्फ पुडडू को (नगर अध्यक्ष) चुना गया व पकड़ी बाजार के लिए त्रिपुरेश सिहं उर्फ बबलू को ( नगर अध्यक्ष) चुना गया।
उपरोक्त स्थानो पर शीघ्र ही पुरी कमेटी की घोषणा की जायेगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू जायसवाल ने कहा कि – पुरे प्रदेश मे व्यापारी हित के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने वाला यह इकलौता संगठन है, यह संगठन पुरे प्रदेश मे व्यापारी हित के लिए क्रियाशील है और व्यापारी समस्याओ के लिए संघर्षशील है। देवरिया जनपद मे भी इस संगठन की गठन की प्रकिया चल रही है, शीघ्र ही पुरे देवरिया जनपद मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ईकाई गठित की जायेगी।
इसी क्रम मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष ईश्वरचन्द विद्यासागर जायसवाल ने कहा कि पुरे देवरिया जनपद मे संगठन के गठन का कार्य चल रहा है व्यापारी हित के लिए यही एकमात्र संगठन हैं, जो मजबूती के साथ व्यापारीयो के साथ है और रहेगा । देवरिया जनपद के सभी व्यापारी भाईयो से विनम्र आग्रह है कि आप लोग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल देवरिया के साथ जुड़े, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आपके हर समस्याओ हेतू संघर्ष करेगा और आपकी आवाज बनेगा।
इस बैठक मे मुख्य रूप से – उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल देवरिया के संरक्षक बासुदेव वर्मा, सुरेन्द्र जायसवाल, श्रषिकेश जायसवाल, तारकेशवर गुप्ता, ओमप्रकाश मिश्र उर्फ बबलू,आकाश मद्देशिया,राजकुमार उर्फ राजू जायसवाल,शिवाजी वर्मा,कुन्दन जायसवाल ,भवानी,राजकुमार जायसवाल उर्फ गुडडू,गौतम जायसवाल, त्रिपुरेश सिहं, राजकुमार वर्मा,ज्ञानदीप पाण्डेय,शोऐब लारी, राजू गुप्ता,राजेश मददेशिया,राजा,आकाश, अभिषेक, उदय बाबू, अजय बाबू,रामराज,अखिलेश,शम्भू जायसवाल ,संजय,अभिषेक जायसवाल ,दीपक सिंह,रानू सिह आदि लोग उपस्थित थे।
बैठक के बाद देवरिया जनपद मे – व्यापारी जागृति यात्रा निकाली गयी जिसको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मंटू जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

22 minutes ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…

30 minutes ago

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन सील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…

40 minutes ago

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

3 hours ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

4 hours ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago