Categories: Uncategorized

खजुराहो मे एनसीआरएमयू की वर्किंग कमेटी मीटिंग हुई सम्पन्न

खजुराहो (राष्ट्र की परम्परा ) खजुराहो में एनसीआरएमयू की वर्किंग कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया था । इस
मीटिंग में रेलकर्मियों के हितों के लिए सतत संघर्ष का संकल्प दोहराया गया । एआईआरएफ/एनसीआरएमयू मजदूर हितों के लिए सतत् संघर्षशील रहेगा । “कॉम. शिव गोपाल मिश्रा/कॉम. आर डी यादव” भारतीय रेल का सबसे पुराना और विशाल संगठन होने का हमें हमेशा गर्व रहेगा। इस महान संगठन ने न केवल तत्कालीन अंग्रेजी हुकूमत के मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया, बल्कि आजादी के बाद भी भारत सरकार के समक्ष मजदूर हितों के लिए सतत् संघर्ष और आंदोलन जारी रखा। एआईआरएफ के 101 वर्ष पूरे होने और खजुराहो में आयोजित एनसीआरएमयू की वर्किंग कमेटी मीटिंग में कॉम. शिव गोपाल मिश्रा एवं कॉम. आर, डी यादव ने उक्त बातें कही। इस मौके पर एआईआरएफ के महामंत्री एवं एनसीआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष कॉम. शिव गोपाल मिश्रा एनसीआरएमयू के महामंत्री कॉम. आर , डी यादव सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारी, झांसी मंडल के मंडल मंत्री कॉम अमर सिंह यादव और वर्किंग कमेटी में शामिलएनसीआरएमयू के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल मंत्री, सभी मंडलों के मंडलीय पदाधिकारी एवं सभी शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव एवं शाखा पदाधिकारियों ने सम्मिलित रूप से केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एआईआरएफ/एनसीआरएमयू मजदूर हितों के लिए सतत् संघर्षशील रहेगा।
वर्किंग कमेटी को संबोधित करते हुए कॉम. आर ,डी यादव ने कहा कि एआईआरएफ सबसे पुराना और विशाल संगठन है।
इस संगठन ने अपनी कर्मठता और विवेकपूर्ण नीतियों से भारतीय रेल में मजदूर आंदोलन का नया इतिहास लिखा है। 1974 की रेल हड़ताल विश्व पटल पर मजदूरों की लड़ाई एक मील का पत्थर है । आज युवा रेलकर्मियों को इस परिपाटी को कायम रखने के लिए इस संगठन का हिस्सा बन कर रेल मजदूरों के हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे और अंत में मंडल अध्यक्ष कॉम एच एस चौहान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मीटिंग की समाप्ति की घोषणा की ।

Karan Pandey

Recent Posts

11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 11 अप्रैल…

6 minutes ago

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

8 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

19 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

20 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

21 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

21 hours ago