एन सी आई बी के अधिकारी लोगो की सुरक्षा में रहे मुस्तैद

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगत दस सालो से लगातार अपनी सेवाए दे रहा राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने सलेमपुर अंतर्गत मझौली राज स्तिथ तथा ताजिया रखने की जगह कर्बला पर सुरक्षा की दृष्टि से अपनी सेवाए दी। देवरिया के सक्षम अधिकारी फैज खान तथा ,जबीन बेग ,आसिफ इकबाल व अन्य अपने सूचनार्थो के साथ मिलकर मोहर्रम के जुलूस में मुस्तैद रहे। ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो का मुख्य कार्य होता है की किसी तरह की भी गलत गतिविधि को तत्काल पुलिस को सूचना देना तथा किसी भी आपात स्तिथि में फौरन सहायता करना। हालाकि राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा सामाजिक स्तर पर ये कार्य विगत दस सालो से लगातार किए जा रहे है। राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के महानिदेशक सुरेश शुक्ला के निर्देशन पर तथा उनके नेतृत्व में सभी अधिकारी कार्य करते है।आपको बताते चले की लगातार लगभग पांच वर्षो से इलाहाबाद के प्रमुख माघ मेला में एक महीने का कैंप लगाकर वहा आए श्रद्धालुओं के प्रति अपनी सेवा देते है तथा उनके सुरक्षा से लेकर वहा के सभी तरह के गतिविधियों पर नजर रखते है। राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो अपने आप में एक निजी संघटन है जो सामाजिक स्तर पर लोगो की सेवा करता आ रहा है। मौके पर जांच कर तथा तथ्यों को परख कर संबंधित अधिकारियों को सूचना देना तथा हो रहे समाज में गलत चीजों पर संबंधित सरकारी अधिकारियों से वार्तालाप या लिखित माध्यम से उसका हल कराना ये प्राथमिकता होती है बैरहाल मोहर्रम के जुलूस में जनपद के अलग अलग हिस्सो मे राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो के अधिकारी सुरक्षा के दृष्टि से मौजूद रहे तथा समाज के प्रति अपनी सेवाए दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

5 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

4 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

4 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

4 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

5 hours ago

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब बिना डेटा भी मिलेगा रिचार्ज का विकल्प

TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…

6 hours ago