डीडीयूजीयू के डा. अम्बरीश चुने गए भारतीय विज्ञान अकादमी के असोसिएट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक आचार्य डा. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय विज्ञान अकादमी के असोसिएट चुने गए हैं। बंगलोर में स्थित भारतीय विज्ञान अकादमी देश के तीन विज्ञान अकादमियों में से है। यह प्रतिवर्ष देश के शीर्ष युवा वैज्ञानिकों में लगभग 30 लोगों को एक असोसिएट के रूप में चुनती है। जिनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होता है। ये असोसिएट अकादमी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इनका चुनाव इनके शोध की गुणवत्ता एवं परिमाण के आधार पर किया जाता है।
ज्ञात हो कि डा. श्रीवास्तव के 130 से ज़्यादा शोधपत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं एवं इनकी छठवीं पुस्तक हाल ही में प्रकाशित हुई है। डा. श्रीवास्तव को पिछले वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, प्रयागराज द्वारा नासी युवा वैज्ञानिक पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
बहराइच जिले में नानपारा क़स्बे के डा. अम्बरीश लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय में नेशनल पोस्टडाक्टोरल फ़ेलो भी रह चुके हैं।
डा.अम्बरीश की इस उपलब्धि पर कुलपति समेत पूरे विश्वविद्यालय परिवार तथा उनके गाइड प्रो. नीरज मिश्र एवं मेंटर प्रो. सुग्रीव नाथ तिवारी ने शुभकामनाएं दी हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि “युवा शिक्षकों की इस तरह की उपलब्धियाँ विश्वविद्यालय के लिए काफ़ी उत्साहजनक है। यह निश्चित ही विश्वविद्यालय की कीर्ति पूरे देश में फैलाता है।”

rkpnews@somnath

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

7 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

8 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

8 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

8 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

10 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

16 hours ago