एनसीसी कैडेट्स ने किया प्राथमिक उपचार और घायल को पहुंचाया अस्पताल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
आज भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज, भागलपुर के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी का खेल पीरियड के दौरान पैर में चोट लगने से पैर फैक्चर हो गया था। जिसकी सूचना विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को पता चलने पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन योना पाॅल और एनसीसी कैडेट जो कि प्राथमिक उपचार देने में निपुण थे। उन्होंने स्थानीय संसाधनों की मदद से घायल विद्यार्थी अर्पिता पांडेय के फैक्चर पैर को सहारा देकर स्थिर किया। और कैप्टन योना पाॅल ने तुरंत गाड़ी में घायल को एनसीसी कैडेट्स की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भागलपुर पहुंचाया।
उल्लेखनीय है कि, एनसीसी कैडेट्स अपनी ट्रेनिंग के दौरान ड्रिल, पीटी, परेड, फायरिंग के अलावा आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार आदि विषयों का अध्ययन करते हैं जो कि इन्हें इस प्रकार की आकस्मिक घटनाओं में सूझ-बूझ और साहस से काम करने में मदद करता है। बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ए.के. सिंह ने बताया कि एनसीसी एकता एवं अनुशासन के साथ-साथ कैडेट्स के अंदर समाज सेवा एवं साहसिक गतिविधियों तथा लोगों की मदद करने की भावना पैदा करती है जो व्यक्तित्व के विकास के साथ देश निर्माण में भी योगदान देता है।
घायल अर्पिता पांडेय की मदद करने वाले कैडेट्स के नाम अभिनव पांडेय, आयुष यादव और आदित्य पांडेय हैं जिन्होंने कालेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन योना पाॅल के मार्गदर्शन में अपनी सूझबूझ के साथ अतिशीघ्र समय में घायल का न केवल प्राथमिक उपचार किया बल्कि उसे अस्पताल भी पहुंचाया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago