Categories: Uncategorized

गोरखपुर एवं भुज में “नवनाथ एवं नाथ परम्परा” चित्रांकन शिविर व प्रदर्शनी आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नव दिवसीय राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का उद्घाटन भुज में और पूर्णता प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर में होगी। भुज स्थित सोनिस आर्ट गैलरी नवीन सोनी कच्छ और राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान यह राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें नवनाथ एवं नाथ परम्परा के विषय पर नवीनतम रचनात्मक सृजन किया जाएगा।
राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के उप निदेशक डॉ. यशवन्त सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मार्च गुरुवार को शिविर का शुभारम्भ भुज में होगा और 11 मार्च तक भुज में सोनी आर्ट गैलरी में नाथ परम्परा पर चित्रों का ऑयल के माध्यम में सृजन किया जाएगा। राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर के माध्यम से कच्छ और उत्तर प्रदेश की चित्र शैली का आदान-प्रदान भी होगा।
इस शिविर का उद्घाटन कच्छ मोरबी के संसद सदस्य विनोद एल. चावडा एवं कच्छ क्षेत्र के कई गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति में किया जाएगा। चित्रांकन शिविर का समापन गोरखपुर में 15 से 17 मार्च 2025 में चित्रांकन की पूर्णता एवं प्रदर्शनी से साथ होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

2 minutes ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

1 hour ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

1 hour ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

2 hours ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

2 hours ago