पुरुष को सजाया प्रकृति ने

पुरुष को सजाया स्वयं प्रकृति ने,
स्त्रियाँ तो काँच का टुकड़ा होती हैं,
शृंगार की चमक पड़ने पर ही वे
सुंदर और खूबसूरत दिखती हैं।

परंतु पुरुष वह हीरा होता है,
जो अँधेरे में भी चमकता है,
उसे शृंगार करने की कभी भी
कोई आवश्यकता नहीं होती है।

खूबसूरत मोर होता, मोरनी नहीं
मोर रंग-बिरंगा और हरे-नीले
रंग से सुंदर सुशोभित होता है,
पर मोरनी काली सफ़ेद होती है।

मोर के पंख होते हैं इसीलिए
उसके पंख मोरपंख कहलाते हैं,
मोरनीपंख नहीं कहते हैं क्योकि
किसी मोरनी के पंख नहीं होते हैं ।

हाथी के दाँत होते, मादा के नहीं,
हांथी के दांत बेशकीमती होते हैं,
नर हाथी मादा हाथी के मुकाबले
देखने में बहुत खूबसूरत होते हैं।

कस्तूरी नर हिरन में पायी जाती है,
मादा हिरन में नहीं पायी जाती है,
मादा हिरन भी तो नर हिरन के
मुकाबले सुन्दर नहीं होती है।

मणि नाग के पास ही होती है,
पर किसी नागिन के पास नहीं,
वह उस नाग की दीवानी होती है,
जिस नाग के पास मणि होती है।

रत्न महासागर में पाये जाते हैं,
नदियो में तो नहीं और अंत में
नदियों को उसी महासागर में
गिर कर मिल जाना पड़ता है।

संसार के बेशकीमती तत्व इस
प्रकृति ने पुरुषों को ही सौंपे हैं,
प्रकृति ने पुरुष के साथ अन्याय
नहीं किया पूरा न्याय किया है।

नौ महीने माँ के गर्भ में रहने के
बावजूद भी औलाद का नाम व
ख्याति पिता के नाम से होना ही,
संसार का सबसे बड़ा आश्चर्य है।

आदित्य पुरुष को स्त्रियों की तरह,
श्रृंगार करने की ज़रूरत नहीं है,
क्योंकि पुरुष का शृंगार प्रकृति
ने स्वयं ही ऊपर से करके भेजा है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

50 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago