Categories: Uncategorized

सम्पूर्ण पत्रकार जगत का सम्मान राष्ट्रीय लेखन अवार्ड – हिन्दू महासभा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने महासभा के पत्रकार प्रकोष्ठ हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को राष्ट्रीय लेखन अवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ के साथ सम्पूर्ण पत्रकार जगत का सम्मान है राष्ट्रीय लेखन अवार्ड। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने रविवार को एक जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को देश भर से बधाई और शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। उन्हें गत दिनों नई दिल्ली के गीतांजलि ऑडिटोरियम में साहित्यिक संस्था हिंदी उर्दू अरबी फाउंडेशन और विचार लहर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय लेखक संगोष्ठी में जोधपुर के प्रतिष्ठित पत्रकार एवं संपादकीय लेखक हिन्दू पत्रकार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को उनके उत्कृष्ट संपादकीय लेखन के लिए राष्ट्रीय लेखन अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉक्टर राकेश वशिष्ठ ने अपना यह सम्मान अपने सुधी पाठकों को समर्पित करते हुए कहा कि वो अपने सुधी पाठकों के अपार स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद से ही इस सम्मान के हकदार बन सके हैं। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को पत्रकार जगत का चमकता हुआ सितारा बताया और कहा कि अपार प्रतिभा के धनी डॉक्टर वशिष्ठ पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता के सम्मान हासिल कर चुके हैं। वो अपनी सजग पत्रकारिता से देश और दुनिया में जोधपुर का नाम रोशन कर रहे हैं। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने डॉक्टर वशिष्ठ को पत्रकारिता का क्रांतिदूत घोषित करते हुए उनकी पत्रकारिता राष्ट्र और समाज के ज्वलंत मुद्दों को न केवल रेखांकित करती है, वरन समाधान का मार्ग भी प्रशस्त करने का प्रयत्न करती है। वो राष्ट्रीय लेखन अवार्ड के लिए उनका चयन सर्वश्रेष्ठ चयन है। डॉक्टर वशिष्ठ बधाई के पात्र है। हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने कहा कि डॉक्टर वशिष्ठ जैसे कलम के योद्धाओं के साथ हिन्दू महासभा के लिए कार्य करना किसी भी हिन्दू महासभा कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति करवाता है। हिन्दू महिला सभा उनके सम्मानित होने पर उन्हें कोटि कोटि शुभकामनाएं देती है। हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा सहित देश भर के पदाधिकारियों ने डॉक्टर राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं दी है।

Karan Pandey

Recent Posts

सच देखो, सच सुनो, सच बोलो: सकारात्मक सोच और सादा जीवन का संदेश

आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…

47 minutes ago

माहे रमजान: मऊ में शांति व्यवस्था मजबूत करने को पुलिस का व्यापक रूट मार्च

माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…

48 minutes ago

बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पथराव, आगजनी; इलाके में तनाव

कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…

48 minutes ago

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क पर प्रहार: मऊ में बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…

2 hours ago

बच्चा चोरी की झूठी खबर से दहशत, झारखंड में बढ़ा मॉब लिंचिंग का खतरा

झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…

2 hours ago

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

2 hours ago