मतदाता दिवस के अवसर पर रैली सहित समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी शपथ
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया की प्रत्येक वर्ष की 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी, 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ ‘नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फार स्योर’ के विषय पर विभिन्न गतिविधियां यथा निबन्ध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, ड्राइंग और क्विज प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त जनपद के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने एवं आयोजित कार्यकमों में अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलायी जायेगी।
डॉ. बीपी शर्मा को बनाया प्रत्याशी, 2027 के रण में उतरने का ऐलान डॉ. बीपी…
जिस बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, उसी का आ गया फोन! जिंदा थाने पहुंची…
मोदी के गढ़ में स्नातक व शिक्षक दोनों सीट पर सपा का कब्जा 11 सीटों…
फोटो goo महिला पर बहला-फुसलाकर साथ रखने का आरोप, FIR दर्ज मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा…
अब छुट्टी के लिए नहीं चलेगा कागजी आवेदन, जानिए नए नियम और वेतन रुकने का…
ऊंटारी रोड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार की सुबह गैस…