राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के तहत सलेमपुर के पुरैना एवम मुसैला बुजुर्ग हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर पर स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के साथ वर्चुअल जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सांसद रविन्दर कुशवाहा एवम राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने लोगो के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को शहडोल जिले में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन लांच किया।इस दौरान वर्चुअल के माध्यम से केंद्र सरकार के काम गिनाते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमले करते हुए कहा कि झूठी गांरटी के नाम पर इनको भांप लीजिए. जब वो मुफ्त बिजली की गांरटी देते हैं तो समझिए कि बिजली महंगी मिलेगी। कांग्रेस 70 सालों में गरीबों को मुप्त खाने की गारंटी नहीं दे सकी, ये 70 सालों में लोगों को महंगे इलाज से मुक्ति नहीं दिला पाए। उन्होंने विपक्षी एकजुटता की हो रही कोशिशों पर कहा कि इनके पुराने बयान देख लीजिए।ये एक सुर में देश के खिलाफ बयान दे रहे हैं।
उक्त अवसर पर डॉ0 अतुल कुमार, अमरेश सिंह बबलू,पुनीत शाही,सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

2 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

4 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

4 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

5 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

5 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

6 hours ago