आगरा में जलाभिषेक कार्यक्रम को रोकने पर भड़के हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

खुदाई में शिव मिले तो हिंदुओं का तेजो महालय और शव मिले तो मुसलमानों का ताज महल” के उद्घोष से आंदोलन तेज करेगी हिन्दू महासभा

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आगरा में कलश यात्रा को रोकने की पुलिसिया कार्रवाई पर भड़कते हुए पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और कानून व्यवस्था ताज महल में उर्स के आयोजन को अनुमति देती है, लेकिन हिंदुओं को जलाभिषेक की अनुमति नहीं देती। प्रशासन हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भेदभाव की नीति अपना रहा है, जो आत्मघाती है।
हिन्दू महासभा की महिला इकाई हिन्दू महिला सभा आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौड़, मीना दिवाकर और पूनम राठौड़ के नेतृत्व में 21 महिलाओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कैलाश टाकीज से कलश सिर पर रखकर कलश यात्रा आरंभ की। कलश के गंगाजल भरा हुआ था। मातृशक्ति के इस कलश यात्रा में हिन्दू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल महिलाए और कार्यकर्ता ताज महल में भोले बाबा का सामूहिक जलाभिषेक करने के लिए ताज महल के मार्ग पर आगे बढ़ने लगे। कलश यात्रा में ” जय श्री राम, बम बम बोल, और जय हिन्दू राष्ट्र के गगनभेदी नारे लग रहे थे। यह खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के हाथ पैर फूल गए। ताजगंज थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ कलश यात्रा के पास पहुंचे और उन्हें आगे बढ़ने से बलात रोक दिया। पुलिस बल और हिन्दू महासभा पदाधिकारियों के बीच दो घंटे तक तीखी बहस होती रही। पुलिस बल कानून व्यवस्था का हवाला दे रही थी, जबकि हिन्दू महासभा ताज महल के तेजो महालय होने और पवित्र श्रवण मास का चतुर्थ सोमवार होने से सामूहिक जलाभिषेक की जिद पर अड़े रहे।
पिछले सोमवार को ताज महल पर गुम्बद के पास जलाभिषेक कर भगवा लहराने से चर्चा में आई मीरा राठौड़ को पुरातत्व विभाग ने उस समय मानसिक रोगी घोषित किया था। मीरा राठौड़ और हिन्दू महासभा का दावा है कि मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी स्वस्थ मानसिकता के साथ सामूहिक जलाभिषेक के लिए ताज महल जा रहे हैं। मीरा राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि ताज महल के तहखाने में 22 कमरे बंद पड़े हैं, जिसके अंदर तेजो महालय शिव मंदिर होने का प्रमाण छिपा है।
कलश यात्रा में शामिल हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने पुलिस बल की कार्रवाई को हिटलरशाही बताते हुए ताज महल के तेजो महालय होने का दावा किया। उन्होंने पुरातत्व विभाग और भारत सरकार से ताज महल की खुदाई करवाने की मांग करते हुए कहा कि ” खुदाई करवाने पर शिव मिले तो हिंदुओं का तेजो महालय और शव मिले तो मुसलमानों का ताज महल ” से यह विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर ने ” अभी तो ये अंगड़ाई है – तेजो महालय के सम्मान की बड़ी लड़ाई है ” का उद्घोष करते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। इस अवसर पर बृजेश भदौरिया, सौरभ शर्मा, बाबा राधे श्याम दास, जितेंद्र कुशवाहा, बाबू भाई, दिनेश कुशवाहा, आयुष तोमर, मनीष बघेल, शांति राठौड़, राहुल बघेल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

3 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

5 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

5 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

6 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

10 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

11 hours ago