09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन- जनपद न्यायाधीश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी 09 सितंबर 23 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने आगामी 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कराने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित करते हुए बताया है कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में किसी भी न्यायालय अथवा विभागीय मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराया जा सकता है।
जनपद न्यायाधीश ने बताया है कि लोक अदालत में पक्षकार स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दे सकता है। लोक अदालत में सुलह योग्य फौजदारी मामले, दिवानी वाद, भरण पोषण वाद, मोटर अधिनियम वाद, स्टांप वाद/पंजीयन वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, किराएदारी वाद, चेक बाउंस से संबंधित मामले, बैंक लोन मामले, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र से संबंधित मामले, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी से संबंधित शमनीय वाद, वन अधिनियम के मामले, पुलिस अधिनियम के अंतर्गत समनीय वाद, स्थाई लोक अदालत के मामले, गृह कर, जल कर, बाट माप अधिनियम के मामले, नगर पालिका-नगर निगम संबंधी मामले एवं स्थानीय विधियों के अंतर्गत सुलह योग्य वाद निस्तारित कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों का भी निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जा सकता है। ऐसे पारिवारिक मामलों जो किसी न्यायालय में लंबित नहीं है वो प्री-लिटिगेशन स्तर पर पक्षकार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराया जा सकता है जिसका आदेश सिविल न्यायालय की डिग्री के समान होगा। इसके अतिरिक्त अभिवाक सौदेबाजी से भी फौजदारी मामलों का निस्तारण कराया जा सकता है।
जनपद न्यायाधीश ने जनपद के समस्त सम्मानित जनमानस से अपील की है कि दिनांक 09 सितम्बर 2023 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण कराते हुए सफल बनावे। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय संत कबीर नगर में संपर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

52 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

58 minutes ago

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

1 hour ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

2 hours ago

एआई और मशीन लर्निंग आधारित डेंगू पूर्वानुमान मॉडल विकसित, बीबीएयू के शोध को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वैज्ञानिकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

2 hours ago

गोरखपुर में तिहरा हत्याकांड: 16 वर्षीय छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से की हत्या

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार…

2 hours ago