वाराणसी/ राष्ट्र की परम्परा। वाराणसी के इशिता कालेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अम्बरिश सिंह भोला वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य ने राष्ट्रीय झण्डा फहरा कर किया।
संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर डाo अर्चना सिंह ने मेडिकल छात्रों को देश सेवा के सम्बंध में बातें बताई, वहीं आजादी के अमर शहीदों के बारे में डॉo अनुपमा सिंह ने याद दिलाया।
कालेज के प्रधानाचार्य डॉo अब्दुल कादिर ने अमर शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तृत व्याख्यान दिया और मेडिकल कोर्स करने के बाद अपने देश की स्वास्थ्य सेवाओं को लगन के साथ करके देश की सेवा कैसे की जाए इस पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी छात्रों ने अपनी अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत की।
पैरामेडिकल कालेज के बहुत से छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से भरे रंगा रंग कार्यक्रम करके सबका मन मोह लिया।इस दौरान सैकड़ों लोगों ने देश भक्ति से भरे नारे लगाते हुए देश सेवा की प्रण लिए।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…
माँ की गोद, पिता की छत्रछाया में,जग के सारे तीरथ धाम बसते हैं,माता-पिता की निशिदिन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…
प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द को विकल्प बनाए जाने पर नाराजगी, जांच कर कार्रवाई की मांग…
दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…
अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…