Categories: Uncategorized

भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे शामिल

पवन पाठक को भारतीय पत्रकार संघ ए .आई. जे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकार जगत के राष्ट्रीय परिवार भारतीय पत्रकार संघ ‘एआईजे’ द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नियमित वार्षिक बैठक का आयोजन रविवार को अंधेरी वेस्ट, मुंबई के कंट्री क्लब में संपन्न हुआ। इस अहम बैठक से पूर्व संगठन की अधिकृत समिति द्वारा देश के समस्त राज्यों के 2 जोन बनाकर 2 राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष के मनोनयन पर बहुमत से समिती दर्शाई गई। इसमें जोन एक में एमएस शेख को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष तथा जोन 2 में किरण गोगोई आसाम को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा की गई। इस घोषणा का उपस्थित पदाधिकारियों ने हर्ष के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर किरण गोगोई ने शेष राष्ट्र के पदाधिकारियों की बैठक कोलकाता में करने की घोषणा की।
इसी के साथ के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय सचिव, महासचिव, उपाध्यक्ष तथा लिगल विंग, यूथ विंग एवम वूमेन विंग के नेशनल चेयरमैन पद पर भी नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष ने आपसी सहमति से नियुक्तियां प्रदान की।
‘एआईजे’ की राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहनवाज शेख, यूथ चेयरमैन संदीप जैन सहित 30 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा महासचिव उपस्थित थे। उक्त बैठक में पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि दसवें वर्ष भी एजीएम बैठक का आयोजन आज मुंबई के प्रतिष्ठित होटल में किया गया। जिसमें हमने संगठन के बढ़ते कार्यों के मद्देनजर हम देश के अधिकांश राज्यों में फैल चुके हैं आज पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठन द्वारा पत्रकारों के हितों में हर समय उचित कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पत्रकारों पर आई हुई आपदा पर संगठन पूरी शक्ति के साथ पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर एक नाबालिग बच्ची को अपनी जान पर खेलकर रेलवे स्टेशन पर बचाने वाले सैय्यद बाबू को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रिय उपाध्यक्ष दिलीप खाचर ने संगठन की समाजिक सरोकार वाली गतिविधियों की जानकारी दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फरुख राउल बावा, ध्रुव सिंह, तथा राष्ट्रीय सचिव सुभाष पांडे एवम मप्र यूथ चेयरमैन उमेश चौहान ने एआईजे की दस वर्षों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
वूमेन विंग की राधिका बहल, माया बहन, रंजिता शर्मा, दीपा भारद्वाज तथा दक्षा बहन ने अपने विंग के दायित्व प्राप्त कामकाज को बेहतर तरीके से बताया।
लिगल सेल के राष्ट्रीय महासचिव एड. कैलाश पराठे, महाराष्ट्र चेयरमैन एड. पांडुरंग पाटिल, एड. योगेश तुपे ने अपने क्रियाकलाप को उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष रखा तथा सभी एआईजे साथियों को विश्वास दिलाया की पत्रकार जगत के हितार्थ लिगल विंग सदैव तत्पर हैं।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित पदाधिकारी को संगठन की नई रूपरेखा बताई गई, साथ ही समस्त विंग को भंग करते हुए नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि देश में संगठन तेज गति से फैल रहा है। संगठन निशुल्क निस्वार्थ पत्रकारों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय परिवार है और हम सब उस परिवार का हिस्सा है। वही मंचासीन रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश में सांप्रदायिक सद्भावना की बहुत जरूरत है पत्रकारों के बीच भी सद्भावना बनी रहना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एआईजे द्वारा सांप्रदायिक सद्भावना को भी महत्व दिया जाता है जिससे संगठन विश्वसनिय तरक्की की ओर कदम बढ़ा रहा है, इसी के चलते एआईजे ने 500 से अधिक जिलों में अपना विस्तार कर लिया हैं और एआईजे साथी देश निर्माण में अपना योगदान दे रहें हैं।
इस अवसर पर गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हनीफ भाई चौथिया, मध्यप्रदेश अध्यक्ष किशोर दादा दग्गी तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने भी आगामी समय में अपने राज्य की वार्षिक बैठक की घोषणा की। इन प्रस्तावित बैठकों में राशिद शेख़, गोपाल जी मारवाड़ी, संजय शर्मा, निर्मल सोलंकी, सुभाष पांडे तथा इमरान कड़ोडिया ने अपनी और से पर्याप्त सहयोग की घोषणा की।
बैठक में आभार मानते हुए राष्ट्रिय उपाध्यक्ष पवन पाठक ने कहा कि पत्रकारों को भी चाहिए कि वह समाज में सेवा के रूप में सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा दें।
कार्यक्रम आयोजन में किरण सोनावने, तेनूर शैख, सिकंदर नदाफ, शोएब मियानूर, अजय यादव का सराहनीय सहयोग रहा।
बैठक पश्चात प्रखर पत्रकार साथियों को रचनात्मक पत्रकारिता सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
बैठक के समापन से पहले महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल मारवाड़ी की माता जी के विगत दिनों हुए निधन पर उपस्थित जन ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली अर्पित की।
उक्त जानकारी एआईजे के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज शेख़ ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

2 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

2 hours ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

2 hours ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

22 hours ago