राष्ट्र गान को स्कूली पाठ्यक्रम में समाविष्ट कर परीक्षा में लिखना अनिवार्य किया जाए

सांसद गोपाल शेट्टी ने लोकसभा सत्र के शून्य काल में मुद्दा उठाया

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) वर्तमान भारत के लोकशाही मंदिर अर्थात लोकसभा के सत्र में उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी कई मुद्दों पर अपने सुझाव,प्रस्ताव और निवेदन रख रहे हैं। शून्यकाल के दौरान जन गण मन राष्ट्रीय गान संबंधित सां.शेट्टी का मुद्दा पटल पर आया है।
“भारत हिन्दुओं का एक महान राष्ट्र है तथा राष्ट्रिय गान
जन-गण-मन किसी राजनैतिक दल से संबंध नहीं है, यह पूरे देश का राष्ट्रगान है । इसलिए यह आवश्यक है कि राष्ट्रीय गान को स्कूली पाठ्यक्रम में समावेश किया जाना चाहिए तथा ७वीं की परीक्षा में राष्ट्रीय गान छात्रों को लिखना भी अनिवार्य किया जाना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म विशेष का हो और यदि कोई छात्र अपने धर्म के धार्मिक ग्रंथ के बारे में लिखना चाहे तो इसकी भी उसको अनुमति दी जानी चाहिए । लेकिन, देश का प्रत्येक छात्र, जो ७ वीं की परीक्षा में भाग लें, उसके लिए
राष्ट्रीय गान को लिखने की अनिवार्यता निश्चित तौर पर की जानी चाहिए ।” ऐसा सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा है।
आगे कहा है की,
“स्कूली पाठ्यक्रम में राष्ट्रगान को शामील किए जाने से होनहार बच्चे जो आगे चलकर राष्ट्र के नागरिक बनेंगे, जन-गण-मन जैसे राष्ट्रिय गान और वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रगीत, जो देश के आदर का प्रतीक हैं, का किसी भी स्थिति में वर्तमान की तरह विरोध नहीं करेंगे तथा उनमें अपने राष्ट्र के प्रति देशभक्ति और आदर-सत्कार की भावना को भी दृढ़ बल मिलेगा।”
“मेरा सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध है कि राष्ट्र हित में जन-गण-मन राष्ट्रगान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने और इसको ७वीं की परीक्षा में सभी छात्रों के लिए अनिवार्य रूप से लिखे जाने हेतु सकारात्मक कार्यवाही की जाए”
ऐसा भी सांसद गोपाल शेट्टी द्वारा विस्तृत रूप से निवेदन किया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

1 hour ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

1 hour ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

1 hour ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

2 hours ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

2 hours ago

देवरिया में अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…

2 hours ago