July 8, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

नारी शक्ती बंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नारी शक्ती बंदन सम्मेलन का आयोजन कैसरगंज आर.एस.मैरिज लान में संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा रहे तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा रहे,कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियो के बारे में बताते हुए दूर-दूर से आई हुई नारी शक्ति को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडेय विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुबेदवर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला शुक्ला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा वर्मा, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रियंका रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, मंडल अध्यक्ष कैसरगंज शिव सहाय सिंह, मंडल अध्यक्ष फखरपुर प्रदीप कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष गजोधरपुर, मनोज कुमार पांडेय , मंडल अध्यक्ष गंडारा, शशि भूषण सिंह, ब्लॉक प्रमुख जरवल दीपेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कैसरगंज, संदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख फखरपुर, मुन्ना सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैसरगंज, गजेंद्र सिंह, महामंत्री कैसरगंज शिवानंद सिंह, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, महामंत्री जरवल, प्रदीप जायसवाल कैसरगंज मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, बृजेश सिंह, संजय सिंह, कैसरगंज मंडल मंत्री हीरालाल मौर्य, संतोष गुप्ता, पूनम राव, कमला देवी, कैसरगंज मंडल कोषाध्यक्ष अंजू जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैसरगंज निर्मला गौड, सोशल मीडिया सहसंयोजक विधानसभा,अनिल वर्मा, कैसरगंज मंडल सोशल मीडिया सहसंयोजक अनिल सोनी अन्ना, आईटी प्रमुख विधानसभा रुपेश कुमार सिंह जीतू, आशु सोनी एवं दूर-दूर से आई हुई नारी शक्ती उपस्थिति रही।