भागलपुर में नंदिनी स्वीट हाउस पर छापेमारी, सैंपलिंग को लेकर उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के भागलपुर कस्बे स्थित नंदिनी स्वीट हाउस पर मिलावटखोरी के आरोपों को लेकर प्रशासन ने छापेमारी की। कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार बरहज के नेतृत्व में की गई। इस दौरान खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) लिए।

चार घंटे चली कार्रवाई

छापेमारी की कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा और क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही चौराहे की कई छोटी-बड़ी दुकानों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

सैंपलिंग को लेकर स्थानीय लोगों के सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मिलावट की जांच की जा रही है तो केवल एक ही दुकान पर कार्रवाई क्यों? उनका आरोप है कि क्षेत्र की अन्य मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की भी सैंपलिंग होनी चाहिए।
साथ ही यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि जिन थोक विक्रेताओं या सप्लाई स्रोतों से मिठाइयां और सामग्री आती है, उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

ये भी पढ़े – महराजगंज: पुरैना से घुघली तक पुलिस का फ्लैग मार्च, होली से पहले सुरक्षा का कड़ा संदेश

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बताया जा रहा है कि संबंधित दुकान पर पूर्व में भी कई बार छापेमारी हो चुकी है। इससे लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे नियमित प्रशासनिक कार्रवाई मान रहे हैं, तो कुछ इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

देर शाम तक सैंपलिंग और जांच की प्रक्रिया जारी रही। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और संभावित आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

10 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

21 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

21 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago