महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को थाना समाधान दिवस में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुमेर गढ़ निवासी एक व्यक्ति ने नवीन परती पर किये गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने की शिकायत की थी। नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की मौजूदगी में राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जा मुक्त कराकर अतिक्रमण हटवाने का हल्का लेखपाल सुशील शुक्ला को निर्देश दिया गया। जिसे लेकर भू माफियाओं में हड़कंप मचा है। गांव के ही एक ब्यक्ति ने नवीन परती पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर निर्माण किया था। जिसे लेकर शिकायत के मद्देनजर नायब तहसीलदार सदर आशीष गुप्ता, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच अवैध कब्जे को खाली कराया। नवीन परती में अवैध कब्जे में हुए निर्माण को गिराने के साथ पूरा मलबा हटवा अपने मूल स्वरूप में लाया गया। नवीन परती पर कब्जेदारों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। इस दौरान पुलिसकर्मी, राजस्वकर्मी समेत गांव के तमाम लोग मौजूद रहें।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…
सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…