वाहरे मोबाइल का अत्याचार हनी ट्रैप के शिकार हो गए नायब तहसीलदार

जब दिल पर लगा सदमा तब धमकी मिलने पर दर्ज कराया मुकदमा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हनी ट्रैप के शिकार हो गए हैं।जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर सीबीआई आफिसर के नाम से फोन आने पर नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस् घटना की गंभीरता से जांच कर रही है। तहरीर में नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, पांच फरवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक नंबर से हेलो लिख कर आया।
जब उन्होंने कौन लिखा तो वीडियो कॉल आ गया। इसमें एक निर्वस्त्र लड़की दिखाई दे रही थी। इसके बाद कुछ और मैसेज व वीडियो कॉल आए। कॉल करने वाली लड़की ने अपना नाम पूजा बताया। तीन बार कॉल आने पर कुछ गलत होने का संदेह हुआ तो उस नंबर को ब्लॉक कर दिया।
इस पर दो अन्य नंबरों से धमकी भरा व्हाट्सएप मेसेज आने लगा। इसमें एक वीडियो भेजा गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी गई। कोई जवाब देने के बजाए उन्होंने दोनों नंबरों को भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद अगले दिन छह फरवरी को एक अन्य नंबर से कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई आफिसर बताया और धमकी भरे अंदाज में कहा कि एक महिला ने तुम्हारे खिलाफ गलत काम करने का आरोप लगाया है, और सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। इसके साथ ही महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। इसके बाद नायब तहसीलदार ने शहर कोतवाली में तीन नंबरों पर आईटी एक्ट में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से कोई मुझे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था। वीडियो कॉल पर अश्लील फोटो आ रही थी और सीबीआई आफिसर के नाम आई कॉल में मुकदमा दर्ज होने और वीडियो वायरल होने की बात कही गई। इस पर शहर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। – नीरज कुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, सदर।

Editor CP pandey

Recent Posts

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 minutes ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

14 minutes ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

7 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

8 hours ago