महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत बृजमनगंज में इस समय पड़ रही सुबह शाम भीषण ठंड को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सरकार द्वारा ठंड से किसी व्यक्ति की मृत्यु न हो,इसके लिए काफी प्रयास किये जा रहे है और नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने के निर्देश होने के बावजूद नगर पंचायत बृजमनगंज में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पूरी तरह से कुम्भकर्णी नींद में लीन हैं। नगर पंचायत बृजमनगंज के जिम्मेदारों द्वारा अलाव के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही है। बताते चलें जहां इस समय भीषण सर्दी अपना असर जबरदस्त दिखा रही है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगर पंचायत बृजमनगंज के जिम्मेदारों द्वारा अलाव जलानें के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं जिससे नगर पंचायत वासियों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत में खानापूर्ति के चलते अलाव की व्यवस्था ऊॅट के मुंह में जीरा साबित हो रही है,जबकि कागजों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद दिखाई जा रही हैं।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…
नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…
रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…
देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…