मेरी कविता : हिम्मते मर्दा, मददे ख़ुदा

जब हम अपना कर्तव्य निभाते हैं,
तब थोड़ा सा कष्ट अवश्य होता है,
पर जो कभी पराजय नहीं मानते हैं,
वो हर तकलीफ़ सहन कर लेते हैं।

वो अपने प्रयत्न से ही जीतते भी हैं,
और इन तकलीफ़ों से सीखते भी हैं,
इस तरह उन्हें अनुभव प्राप्त होता है,
और इसी से ज्ञान भी प्राप्त होता है।

वो “हिम्मते मर्दा, मददे ख़ुदा होते हैं”
इस ज्ञान का उन्हें अहंकार नहीं होता,
परन्तु ऐसे अहंकार के दुष्परिणामों
का उन सबको है ज्ञान अवश्य होता।

हमें ‘हिम्मतें मर्दा, मददे खुदा’ बनना,
अपने ज्ञान का अभिमान नहीं करना,
पर अभिमान का ज्ञान अवश्य होना,
जीवन में प्रेम व दया शामिल करना।

ऐसे ही ज्ञान, प्रेम व दया भाव की सेवा,
चिकित्सा जगत से अपेक्षित होती है,
क्रंदन करती आज चिकित्सा सेवा को,
हर सम्बल अवलम्बन की ज़रूरत है।

शिक्षक, चिकित्सक सामाजिक
जीवन के प्रतिनिधि संरक्षक होते हैं,
इन पर सबका जीवन आधारित है,
इनकी सेवा से लोग निरोगी होते हैं।

इनकी उपाधियाँ भी तभी सार्थक हैं,
इनके बर्ताव से रोगी ख़ुश हो जाये,
इनके इलाज से हर बीमारी चुटकी
बजते ही हर रोगी से दूर चली जाये।

इनकी थोड़ी बेरूखी बीमारों के प्रति
एक दर्द भरा अफ़साना बन जाती है,
आदित्य रोग निरोग नहीं हो पाता है,
बीमार की बीमारी गहरा जाती है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

6 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

6 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago