बिहार प्रदेश

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में कम से कम 3 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मरीजों को गंभीर हालत में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 3 बजे अस्पताल के आईसीयू में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे आईसीयू में धुआं भर गया, जिससे वहां भर्ती मरीजों की हालत बिगड़ गई। घटना के समय आईसीयू में कुल 15 बेड मौजूद थे और सभी पर मरीज भर्ती थे।

धुएं की चपेट में आने से हुई मौतें

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग के बाद आईसीयू में तेजी से धुआं फैल गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान 15 मरीजों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 3 मरीजों की मौत हो गई। शेष मरीजों को उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक आईसीयू में ऑक्सीजन मशीन, हार्ट मॉनिटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि किसी उपकरण में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो।

6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

फायर ऑफिसर राम निवास पांडे ने बताया कि सुबह करीब 3:55 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि 12 मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 3 मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी।

जांच में जुटा प्रशासन

जिलाधिकारी ने बताया कि आईसीयू में 13 नियमित बेड और दो अतिरिक्त बेड लगाए गए थे। सभी मरीज गंभीर स्थिति में थे, इसलिए उन्हें दूसरे अस्पतालों के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।

अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर अस्पताल प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा है।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago