मर्डर मिस्ट्री सुलझी: प्रेम प्रसंग बना खून की वजह

लखीसराय किऊल मर्डर केस: न्याय की फरियादी ही निकली मास्टरमाइंड, पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश

लखीसराय (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार के लखीसराय जिले के किऊल थाना क्षेत्र से सामने आया हत्या का मामला अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। शुरुआत में जहां यह घटना आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही थी, वहीं पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया।
24 दिसंबर 2025 की रात किऊल रेलवे मैदान के पास वृंदावन इलाके में विनोद साह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। तीन दिन बाद 27 दिसंबर को मृतक की पत्नी किन्नर गुंजा देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने ही रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें – स्कूल जोन में लापरवाही: साइकिल सवार बच्चों को वाहन ने मारी टक्कर

हालांकि, पुलिस को शुरू से ही बयान और साक्ष्यों में विरोधाभास नजर आया। तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और गहन पूछताछ के बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद पत्नी गुंजा देवी ने रची थी।
पुलिस के अनुसार, गुंजा देवी ने 12 दिसंबर को कजरा थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर विनोद साह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 24 दिसंबर की रात संतोष अपने तीन साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और ब्लेड से विनोद का गला रेत दिया।

ये भी पढ़ें – पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, जांच जारी

एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि विशेष टीम का गठन कर मामले का सफल उद्भेदन किया गया है। पुलिस ने गुंजा देवी, संतोष कुमार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ब्लेड, कोर्ट मैरिज के दस्तावेज और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
यह मामला प्रेम, धोखे और लालच की खौफनाक मिसाल बन गया है, जहां न्याय की गुहार लगाने वाली महिला ही हत्या की साजिशकर्ता निकली।

Editor CP pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

25 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

32 minutes ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

40 minutes ago

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

18 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

18 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

18 hours ago