आशीष के मृत्यु के दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा – अजय राय

हर पीड़ित के साथ खड़ा है कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता

एसआईआर में ड्यूटी के दौरान हुए मृत आशीष कुमार के परिजनों से मिल अजय राय ने दी सांत्वना

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को एसएआर ड्यूटी के दौरान मृत लेखपाल आशीष कुमार के गांव धनगड़ा के पलानी टोला पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृत लेखपाल आशीष कुमार के उपर दबाब डालने वाले अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।परिवार के एक परिजन को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। इस सरकार में हर वर्ग बहुत ही परेशान है।प्रदेश में जितने भी कर्मचारी एसआईआर ड्यूटी के दौरान मरे हैं उनके परिजनों को न्याय नही मिल पा रहा है।कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व व एक एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ न्याय मिलने तक संघर्ष करता रहेगा। आशीष कुमार के पिता बाबूलाल व परिजनों को सांत्वना दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव,जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन,सुयश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, जयदीप त्रिपाठी,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, भरत मणि त्रिपाठी, चंद्रभूषण पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल,आलोक त्रिपाठी राजन,संजीव मिश्र, गोविन्द मिश्र, सत्यम पांडेय, वरुण राय, मनीष रजक,वजीर अहमद,परमानन्द प्रसाद,प्रियंबद कांक्षी, दीनदयाल, जयप्रकाश पाल,अब्दुल जब्बार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश—सरकार पर गंभीर आरोप लगाए | पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी केस

लखनऊ/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ्तारी केस एक बार फिर…

24 minutes ago

लार भाटपार-रानी मार्ग पर लूट की कोशिश,फायरिंग में बची जान

देवरिया/लार(राष्ट्र की परम्परा) लार भाटपार रानी रामनगर के समीप बुधवार के करीब दिन में दो…

34 minutes ago

मज़दूर नहीं आए तो सड़क निर्माण में खुद जुटे प्रधान पति, ग्रामीणों ने की सराहना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हडुवा उर्फ़ औरंगाबाद में सड़क निर्माण कार्य…

49 minutes ago

बड़ा खुलासा: पाँच लाख से अधिक राशन कार्डधारक अपात्र, आयकर डाटा मिलान में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में राशन कार्डों की बड़े पैमाने पर पड़ताल…

1 hour ago

बीत गई प्रधानी, फिर भी साबरुन को नहीं मिला आवास: सरकारी दावों की सच्चाई दिखाती लक्ष्मीपुर खास की हकीकत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली ब्लॉक के सिसवा मुंशी के पास स्थित पंचायत सभा लक्ष्मीपुर…

1 hour ago

मालती देवी स्मृति दिवस पर सेवा विभाग देवरिया द्वारा निःशुल्क बीएमडी चिकित्सा शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा) मालती देवी स्मृति दिवस के अवसर पर सेवा विभाग देवरिया की ओर…

2 hours ago