हत्या के आरोपी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये, जेल की चेकबुक चुराकर खुद को बताता था ठेकेदार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या के आरोपी बंदी ने जेल की चेकबुक चुराकर जेल के सरकारी खाते से करीब 30 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी जेल से छूटने के बाद खुद को “ठेकेदार” बताकर जेल अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से कई बार रकम निकालता रहा।

जेल की चेकबुक गायब, खुली बड़ी लापरवाही

मामला आजमगढ़ मंडलीय कारागार का है। यहां हत्या के मामले में बंद रामजीत यादव उर्फ संजय, निवासी ग्राम जमुआ शाहगढ़, थाना बिलरियागंज, को 24 फरवरी 2023 को जेल भेजा गया था। 20 मई 2024 को उसकी जमानत हो गई। रिहाई से पहले उसने जेल के केनरा बैंक खाते की चेकबुक, जिसका संचालन जेल अधीक्षक करते हैं, चुरा ली।

यह भी पढ़ें – कच्छ के जंगल में पाकिस्तानी किशोर जोड़े का मिलना: सीमा सुरक्षा पर गंभीर सवाल ?

एक-एक करके निकाले 30 लाख रुपये

रिहा होने के अगले ही दिन यानी 21 मई 2024 को आरोपी ने सबसे पहले 10,000 रुपये निकाले। अगले दिन 50,000 रुपये, फिर 1,40,000 रुपये, और इसी तरह किस्तों में रकम निकालता रहा।
जेल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी, जब तक कि 22 सितंबर 2025 को उसने ₹2,60,000 और नहीं निकाल लिए।

बैंक स्टेटमेंट से खुली पोल

जब जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह को खाते से संदिग्ध निकासी की जानकारी मिली, तो उन्होंने वरिष्ठ लेखा प्रभारी मुशीर अहमद से पूछताछ की। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि रामजीत यादव अपने को “जेल का ठेकेदार” बताकर, अधीक्षक के नकली दस्तखत से बार-बार रकम निकाल रहा था।

यह भी पढ़ें – मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, फोन छीना, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना का खुलासा होते ही जेल अधीक्षक ने आजमगढ़ कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है —

  1. रामजीत यादव उर्फ संजय (मुख्य आरोपी)
  2. शिव शंकर उर्फ गोरख, पिता लालजीत यादव
  3. मुशीर अहमद (वरिष्ठ सहायक)
  4. अवधेश कुमार पांडेय (चौकीदार)

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि यह गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी और प्रशासनिक लापरवाही का मामला है, जिसकी जांच उच्च स्तर पर जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

लेखपाल संघ ने आंदोलन का किया एलान

3 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा विरोध गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ…

54 minutes ago

अक्टूबर में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में संचारी रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम…

58 minutes ago

ब्लू ड्रम केस’ में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी; परिजनों ने उठाई फांसी की मांग

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान-साहिल दोषी मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड…

2 hours ago

टैक्स कम कराना है तो 20 हजार दो’—नगर निगम में रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

हाउस टैक्स घटाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत, महिला राजस्व निरीक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार…

2 hours ago

मां करती रही बेटी का इंतजार, घर के पास ही हादसे में चली गई 18 साल की तराना की जान

मृतक की फाइलफोटो घर से महज 100 मीटर पहले छात्रा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की…

2 hours ago

पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर छात्राओं को किया जागरूक, छात्राओं ने जाने अपने कानूनी अधिकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में छात्राओं को…

2 hours ago