बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी के आदेशानुसार, संचारी व संक्रमण रोग व डेंगू मलेरिया चिकन गोनिया नियंत्रण हेतु नगर मे चल रहे रोस्टर माईक्रोप्लान के तहत, बुधवार को पटेल नगर दक्षिणी पश्चिमी वार्ड संख्या 18 मे व पटेल नगर उतरी पश्चिमी वार्ड संख्या 19 मे व सरयू विद्यापीठ स्कूल तथा सरयू नदी घाट,थाना घाट, आरती घाट, संत रविदास घाट, आदि स्थानों पर दवा का छिड़काव कराया गया। तथा स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया कि आप अपने नगर व मुहल्ले को स्वच्छ बनाऐ रखें और अपने घरों से निकलने वाले नाली व नबदानो व जल जमाव वाले स्थानों में जला हुआ मोबिल तेल या डीजल डालें। इससे डेंगू व मलेरिया मच्छर पैदा नहीं होगे । इस कार्य मे शम्भू दयाल भारती एवं सहयोगी कर्मचारी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा रहा है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…