संजय दीना पाटिल ने परिवार से मुलाकात की
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास अघाड़ी के सांसद संजय दीना पाटिल, विक्रोली के शिवसेना विधायक सुनील राउत और भांडुप के विधायक रमेश कोरगांवकर ने मुलुंड पूर्वी गावणपाड़ा में हिट एंड रन की घटना में मारे गए प्रीतम थोरात के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए परिमंडल सात के पुलिस उपायुक्त पुरूषोत्तम कराड से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने ज्यूपिटर अस्पताल में जाकर हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रसाद पाटिल से मुलाकात की.
बता दें कि मुलुंड पूर्व में गणपति मंडल का बैनर लगाने के लिए प्रीतम थोरात और प्रसाद पाटिल सीढ़ी पर चढ़ गए। तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार सीढ़ी से टकरा गई. प्रीतम थोरात की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रसाद पाटिल को गंभीर हालत में जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ड्राइवर शक्ति अलग को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद मुलुंड के राजा गणपति उत्सव मंडल में शोक फैल गया। सांसद संजय दीना पाटिल ने मंडल पदाधिकारियों और प्रीतम थोरात और प्रसाद पाटिल के परिवारों से मुलाकात की. इस मौके पर उनके साथ विधायक सुनील राऊत और रमेश कोरगांवकर मौजूद थे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…