पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार

लखनऊ समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का एक निजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी दी। सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अखिलेश के हवाले से ट्वीट किया गया, ”मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।” हम आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पिछले कुछ हफ्तों से तबीयत बहुत खराब थी। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही थीं। मुलायम सिंह यादव को दो अक्टूबर को निम्न रक्तचाप और ऑक्सीजन की कमी की शिकायत पर अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था और तब से वह जीवन रक्षक दवाओं पर थे। मेदांता अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8:16 बजे निधन हो गया। मुलायम सिंह के निधन की खबर आते ही गृह मंत्री अमित शाह मेदांता अस्पताल पहुँचे और मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। मुलायम का पार्थिव शरीर आज ही उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जायेगा।इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि स्वर्गीय मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यालय ने जानकारी दी है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में उनके पैतृक गांव सैफई में मंगलवार दोपहर तीन बजे किया जायेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago