Categories: Uncategorized

भजन-कीर्तन से माता का किया गुणगान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नवरात्रि के अवसर पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह, पूर्व अभिरक्षिका प्रो. शोभा गौड़, विश्वविद्यालय के सम्पत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय, छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. सोनल सिंह सहित अन्य अतिथियों एवं छात्राओं ने मां भगवती की पूजा अर्चना कर एवं देवी गीत प्रस्तुत की। छात्राओं के भजनों और देवी गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. मीतू सिंह ने कहा कि नवरात्रि हिंदू संस्कृति के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। शक्ति की पूजा के रूप में मनाया जाने वाला यह त्यौहार सामाजिक एकता एवं सद्भावना का प्रतीक है।
मां भगवती की पूजा-अर्चना से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों का कल्याण करती हैं मां दुर्गा आप सभी का कल्याण करें ऐसी मैं कामना करती हूं।

rkpshomnath

Recent Posts

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

1 minute ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

9 minutes ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

18 minutes ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

26 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

35 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

39 minutes ago