देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
महान राष्ट्रवादी चिंतक,शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने न्यू कालोनी डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जीवन से सिखाया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। चाहे कश्मीर हो या फिर बंगाल, डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो विराट योगदान दिया,उसके हम सभी देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने पहली औद्योगिक नीति की नींव रख भारत की प्रगति के मार्ग प्रशस्त किये थे। डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र-समर्पण और दूरदर्शिता हमें सदैव मार्गदर्शित करेगी।देश के ऐसे महान सपूत की जयंती पर समस्त कार्यकर्ताओ की तरफ से उन्हें कोटि-कोटि नमन करती हूँ।कश्मीर में अनुच्छेद 370 के विरोध को लेकर यानी एक देश मे दो विधान दो निशान दो प्रधान नही चलेगा के जिस नारे के साथ उन्होंने अपना बलिदान दिया उसे आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने कश्मीर से 370 समाप्त कर पूरा किया है।
नगर अध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।आज कलकत्ता भारत का एक हिस्सा है तो उसका सम्पूर्ण श्रेय किसी एक व्यक्ति को जाता है तो वह है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी।
इस दौरान पूर्व जिलामहामंत्री भाजपा डा.मधुसूदन मिश्रा, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय,सभासद मनोज गोयल,सभासद अभय मल्ल भोला,अनिल गुप्ता,संजू सोनी,संतोष गुप्ता साहिल,अखिलेश मिश्रा,राहुल मिश्रा,अजय सिंह अन्नू,अमन शुक्ला,अश्वनी मणि बजरंगी,वीरेन्द्र सिंह,उपेन्द्र पाण्डेय,रामू कुमार,अनिल मिश्रा,पुनीत सिंह,अभिलाष सिंह आदि रहे।
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…