सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

सैकड़ो प्रतिभागियो ने प्रतियोगिता मे शिरकत की

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
श्रीकृष्ण इण्टर कॉलेज आश्रम के प्रांगण मे सांसद खेल प्रतियोगिता सांसद एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान के सानिध्य में भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें कबड्डी, खो-खो, दौड़ एवं फुटबॉल मैच प्रमुख रहे। सभी प्रतियोगिताएँ निर्धारित नियमों के अनुसार खेल भावना के साथ संपन्न कराई गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील पासवान (सांसद प्रतिनिधि), एवं विशिष्ट अतिथि के रूपये मे संजय सिंह (जिला उपाध्यक्ष), आश्रम पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल , सुभाष प्रसाद(ब्लॉक प्रमुख), निखिल सिंह,विवेक कुमार गुप्त (नगर मण्डल अध्यक्ष), अंगद तिवारी,अखिलेश्वर सिंह सहित आदि गणमान्य उपस्थित रहें।
फुटबॉल मैच का शुभारम्भ
आनजानेय दास महराज के द्वारा फीता काट कर विद्यालय के खेल मैदान में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा निष्पक्ष निर्णय लेते हुए प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

वरिष्ठ नेता महेंद्र यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर

देवरिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के वरिष्ठ नेता और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व…

4 hours ago

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

8 hours ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

16 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

16 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

17 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

17 hours ago