
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद निधि योजनान्तर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज माधवपुरी, बहराइच में कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लि. निर्माण खण्ड-4 द्वारा रू. 24,91,512=00 की लागत से निर्मित होने वाले बड़े हाल का प्रान्त प्रचारक, अवध प्रान्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कौशल कुमार व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियन्ता चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
More Stories
ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत
बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”
बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान